सीने में जमा हुआ कफ कैसे निकाले?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 10:45

छाती में जमा कफ निकालने में मदद करेंगे ये 5 घरेलू उपाय :-

1. गर्म पानी और पुदीने का तेल

अगर आप गर्म पानी में पुदीने के तेल की 2-3 बूंद डालकर इससे भाप लेते हैं, तो इससे सीने में जमा कफ को निकालने में बहुत मदद मिल सकती है। आप दिन में 2-3 बार भाप ले सकते हैं, इससे बहुत आराम मिलेगा।

2. गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करें

गरारे करने से गले की खराश, सूजन और कफ की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है। यह बलगम को ढीला करने में भी मदद करता है, जिससे कफ को बाहर निकालने में आसानी होती है।

3. नींबू के रस में शहद मिलाकर पिएं

नींबू के रस और शहद का मिश्रण सीने के कफ को निकालने में बहुत प्रभावी है। इससे कॉम्बिनेशन को पीने से सिर्फ कफ में ही आराम नहीं मिलता है, बल्कि छाती की सूजन को कम करने में भी मदद मिलती है। इससे गले को भी आराम मिलता है।

4. तुलसी और अदरक की चाय पिएं

तुलसी और अदरक दोनों ही एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होती हैं। यह सर्दी-खांसी, जुकाम आदि में तुलसी और अदरक की चाय पीने से बहुत आराम मिलता है। आप चाहें तो दोनों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं। इससे कफ आसानी से बाहर निकलता है।

5. काली मिर्च और शहद मिलाकर खाएं

सीने में कफ जमा होने की समस्या में काली मिर्च का सेवन बहुत लाभकारी है। अगर आप शहद में काली मिर्च मिलाकर इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह सर्दी-जुकाम, गले की खराश, सूजन और कफ से छुटकारा दिलाने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आप दिन में 2-3 बार 1-2 चम्मच शहद में चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info